गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

श्री राम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई व् शुभकामनाये

जय श्री राम
 आप सभी को श्री राम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई व् शुभकामनाये!
मंगल भवन अमंगलहारी श्री राम का
स्मरण मात्र सभी अमंगल को हरने वाला व् सबके मंगल करने वाला होता है!  आज उत्सव का अवसर तो है लेकिन वातावरण नहीं है! इस अवसर पर हमें आज अपना एकांत उत्सव मनाना चाहिए! घर बैठ सपरिवार श्री राम नाम स्मरण जप-कीर्तन करना चाहिए! उनकी बाल लीलाओ से लेकर उनके पुरे जीवन चरित्र का गान करना चाहिए! शाम को आज पुनः दिवाली सी मनानी चाहिए! शुद्ध सरसो के तेल अथवा देसी घी के नौ दीपक आज अपने घर/द्वार/छत पर जलाने चाहिए! आज के इस वातावरण जो आपके आस पास असहाय जन दिखे उनकी खाने सम्बन्धी साहयता कर सकते है! लेकिन इसके लिए घर से ज्यादा दूर नहीं निकलना चाहिए, असहाय की खोज में! आज तो बस
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी।।
कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता।।
करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता।।
ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर पति थिर न रहै।।
उपजा जब ग्याना प्रभु मुसकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै।।
माता पुनि बोली सो मति डौली तजहु तात यह रूपा।
कीजै सिसुलीला अति प्रियसीला यह सुख परम अनूपा।।
सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा।
यह चरित जे गावहिं हरिपद पावहिं ते न परहिं भवकूपा।।
दो0-बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार।
निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार।।

गाओ...
जय हिन्द जय श्री राम!
कुँवर जी!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लिखिए अपनी भाषा में