गुरुवार, 20 मई 2010

मै समझ नहीं पा रहा हूँ कि मै कैसे पूछूं!(वयंग्य)

मै समझ नहीं पा रहा हूँ कि मै  कैसे पूछूं!
क्या वर्ण वयस्था उचित थी या है या हो सकती है?
उस हिसाब से चार वर्ण-एक पंडित जो ज्ञान बांटता है,एक क्षत्रिय-जो अपनी जान की भी परवाह नहीं करता दूसरो की रक्षा करने में,एक वैश्य-जो सभी के लिए 'अर्थ' को सही अर्थो में प्रयोग करता है,व्यापार करता है,एक शुद्र-जो सेवा करने में ही अपनी मुक्ति जानता है!
अब ये नेता नामक प्राणी किस वर्ण में आएगा?
आदरणीय गोदियाल जी की पोस्ट अर टिप्पणी करते समय आया ख्याल आपके हवाले...
कृप्या सभी वर्णों की गरीमा और सम्मान को ध्यान में रख कर जवाब देना!
मुझे आपसे बहुत उम्मीदे है.....
जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुंवर जी,

बुधवार, 19 मई 2010

मै नहीं मानता कि ब्लॉगजगत केवल आतंकवादियों और उनके समर्थको से या नपुन्सको से ही भरा पड़ा है!

यहाँ सुनील जी को पढ़ा  तो मुझसे रहा ना गया!मै वहा भी इस बात पर अपनी असहमति उनसे जता चुका हूँ!पर लगा वो पर्याप्त नहीं है!

मै नहीं मानता कि ब्लॉगजगत केवल आतंकवादियों और उनके समर्थको से या नपुन्सको से ही भरा पड़ा है!एक-आध गन्दी मछली तालाब को गन्दा दिखा जरुर सकती है पर उसे गन्दा नहीं कर सकती!मेरा तो ऐसा ही मानना है!हम सभी की एक पहचान बन गयी है!भले ही वो हमने ही बनायी हो,बन गयी है!बस उसी को सजाने,सवांरने के चक्कर में हम कई जगह,जहाँ विरोध जरुरी है विरोध और जहाँ समर्थन जरुरी है समर्थन नहीं दिखा पाते!ये हमारी मजबूरीतो है पर  कमजोरी नहीं हो सकती!कुछ पंक्तियाँ यहाँ प्रस्तुत करना चाहूँगा....

जो मजबूत है
वो मजबूर भी तो हो सकता है,
जो हो गया प्रभु मर्जी जान
उसे मन्जूर भी तो सकता है,
मौन उसका
प्रतिशौध का तंदूर भी तो हो सकता है,
भ्रम कैसा भी हो
वो दूर भी तो सकता है!


हिन्दू बेचारा नहीं है,
उनको बेचारा जान सहम जाता है,
विनाश देखा है कई बार उसने,
इसीलिए उन पर रहम खाता है,
अपनी बलि देकर भी शांत हो जाए माहौल,
ये सोच मरता जाता है,
ना कुरेदो उसकी आत्मा को,
भड़का तो तांडव भी वो मचाता है!

कुछ तो उन्ही की पोस्ट पर टिप्पणी स्वरुप पहले भी लिखी जा चुकी है कुछ नयी है!मै बस यही बताना चाह रहा हूँ कि
यहाँ कोई भी कमजोर नहीं मजबूर नहीं,
बस वो मान बैठे है कि हम उस परमात्मा के नूर नहीं,
बस थोडा मुह फिर गया है सच्चाई से,वो सच से दूर नहीं,
सच्चाई है कडवी तो लगेगी ये कोई लड्डू मोती चूर नहीं!

जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुंवर जी,















कुंवर जी,

मंगलवार, 18 मई 2010

कमी अपनों की खलती ही है!-(कविता)

रातो में,
बातो में,

कभी खयालो में
कभी हालातो में,

कभी जोश में
कभी जज्बातों में,

किसी से बिछुड़ने पर 
किसी की मुलाकातों में,

मौत के हमले में,
कभी जिंदगी की घातों में,

बोझ होते रिश्तों में
कहीं नए जुड़ते नातों में
.
.
.
कमी अपनों की खलती ही है! 

जय हिन्द जय श्रीराम,
कुंवर जी,

सोमवार, 17 मई 2010

ये शब्द मेरे साथ आजकल कबड्डी खेल रहे है!-(कुंवर जी),(कविता)

ये शब्द
मेरे साथ
आजकल कबड्डी खेल रहे है!
मै सोचता हूँ
इस बार तो
धर-दबोचुन्गा,
तैयार भी हो जाता हूँ
पूरी तरह!
पर पता ही नहीं चलता
कब-कैसे वो
बोनस भी ले जाते है!
और मै खड़ा देखता रह जाता हूँ!

अब मै कसता हूँ लंगोट
एक बार फिर,
हाथो को लगाता हूँ
मिट्टी भरपूर,
मुट्ठियाँ भीन्च,
त्योरिया खींच,
घूरता हूँ मैं शब्दों को....

खिलखिला कर हँसते है
वो मुझ पर....
कहते है
हम थक गए,
अभी खेल ख़त्म....
और मै खड़ा देखता रह जाता हूँ!

जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुंवर जी,

शुक्रवार, 14 मई 2010

अपने अनुभव रूपी ज्ञान का दूसरो के लिए भी प्रयोग कर लेना चाहिए!फायदा अपना भी होगा और दुसरो का भी!कुछ सीखो यहाँ से-कुंवर जी,(हास्य-वयंग्य)

हमें अपने अनुभवों का लाभ सभी को देना चाहिए!ऐसा मेरा मानना है!ऐसी ही एक घटना मै आपको सुनाने जा रहा हूँ,शायद उसके बाद आपका भी ऐसा ही मानना हो जाए!


हुआ यूँ कि हम और राणा जी,किसी पार्टी में शिरकत करने पहुँच गए!अब ये बताने का कोई औचित्य नहीं लग रहा कि हम आमंत्रित भी थे या नहीं!भई दोस्त की हर चीज हमारी,फिर न्योता क्यों नहीं?


आपको ऐतराज हो तो बताओ.....!


हाँ तो वो दोस्त कुछ बी पी एल वाली लाइन से बहुत ऊपर का था,उसकी पार्टी भी वैसी ही होनी थी!


हम थे गाँव के गंवार,पत्तलों पर नीचे बैठ कर खाने वाले!वैसी सी पार्टी का पहला अनुभव जी हम दोनों का!तो लगभग साथ-साथ विचर रहे थे हम दोनों,चरने के लिए!


पर शायद कोई ख़ास समय निश्चित नहीं था उसके लिए!कुछ तो जाते ही जुट रहे थे और कुछ ना जाने क्या तलाश रहे थे!


इस बीच हम दोनों थोड़ी देर के लिए अलग-अलग भी हो गए थे!


एक भाई साहब प्लेट में ना जाने क्या लिए जा रहा था!बस समीप आकर धीरे से बोला "जल जी"!


हमने हाथ बढ़ाया ही था कि उधर से राणा जी की आवाज आई,"कुंवर जी,रहने दो;कोरा पानी है वो,मै भी धोखा खा गया था!"


हमने धन्यवाद कहा जी मन ही मन में राणा जी का!बोल देता तो खामख्वाह ही सर पर चढ़ जाते,सो मन ही ,मन में कह दिया था!


हम अभी भी विचार ही रहे थे,राणा जी ने कहा शुरुआत कर ही डालते है!हम तो इन्तजार ही इसी बात का कर रहे थे,और आँखों ही आँखों में इशारा कर दिया जी!


राणा जी ने प्लेट उठायी जी,उस में कुछ सफ़ेद-सफ़ेद मुलायम-मुलायम सा कुछ था!हाथ लगाते ही बड़ा अच्छा लग रहा था!राणा जी ने सोचा कुछ नया सौदा है खाने का!हमने भी देख लिया!जैसे ही उन्होंने उसे उठा कर मुह की और बढ़ाया,हमने टोका!


अब बारी हमारी थी!राणा जी के एहसान उतारने की भी और अपने अनुभव का लाभ राणा जी को देने की भी!


हमने राणा जी को लगभग समझाया,"रहने दो राणा जी,मै देख चुका हूँ!बिलकुल फीका है,कोई सब्जी भी ले लेते है साथ में!"

पास में एक जनाब हमें बड़े गौर से देख रहे थे!उन्होंने हमारी मानसिक और सामाजिक हालत को समझते हुए हमें एक और ले जाकर समझाया,वो बोले."ये खाने की चीज नहीं,टिस्यू पेपर है!पोंछने के काम आता है"


हमने उन्हें अपना अनुभव हमें बताने का धन्यवाद तो किया ही किया,साथ में अनुभव रूपी ज्ञान को बांटना भी सीखा!


आपने कुछ सीखा!


जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुंवर जी,

लिखिए अपनी भाषा में