गुरुदत्त साहब की प्यासा एक अमर कृति है!उसी का ये गीत "ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है...." जब मैंने फिल्म में देखा था तो मै लगभग रो पड़ा था!मेरे पसंदीदा गानों में से एक ये भी है!कल ही मेरे एक मित्र से हल्की-फुलकी बहस हो गयी ये लेकर कि ये गाना किस फिल्म का है!
वो भई साहब बोले ये गाना तो गुलाल फिल्म का है!अब मै इस पर थोडा मुस्कुराया,बोला कि नहीं,'प्यासा' का है!मै नयी फिल्मे लगभग ना के सामान ही देख पता हूँ और वो भई पुरानी!बस यही सोच कर मै अड़ा रहा इस बात पर कि ये तो प्यासा का ही है!वो भी पूरे आत्मविश्वाश से कह रहा था कि ये तो गुलाल का है!मुझे उसकी नासमझी पर तरस खाकर उसे प्यासा फिल्म का ये गीत सुना दिया,रफ़ी जी आवाज में!
अब मै तो फूला नहीं समा रहा था अपनी इस एकतरफा जीत पर!वो भई साहब एक दम शांत अब भी,उन्होंने अपना मोबाईल निकाला और फिर जो सुनाया वो आज आप के सामने है!
अपनी नासमझी भी समझ आ गयी थी!सुन कर मै स्तब्ध रह गया,फिल्म गुलाल तो मैंने नहीं देखी अभी तक पर ये गीत काफी कुछ सुना गया मुझे!आप भी महसूस करें....
ओ री दुनिया.…
ए सुरमई आँखें के प्यालो कि दुनिया ओ दुनिया,
सुरमई आँखें के प्यालो कि दुनिया ओ दुनिया
सतरंगी रंगों गुलालो कि दुनिया ओ दुनिया.
सतरंगी रंगों गुलालो की दुनिया ओ दुनिया
अलसाई सेजो के फूलों कि दुनिया ओ दुनिया रे,
अंगडाई तोड़े कबूतर की दुनिया ओ दुनिया रे
ए करवट ले सोयी हकीकत की दुनिया ओ दुनिया,
दीवानी होती तबियत की दुनिया ओ दुनिया,
ख्वाहिश में लिपटी ज़रुरत की दुनिया ओ दुनिया रे,
हेय्य्य इंसान के सपनो की नियत की दुनिया ओ दुनिया,
ओ री दुनिया आअ.… ओ री दुनिया-2
यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?-2 -3 !
ममता की बिखरी कहानी की दुनिया ओ दुनिया,
बहनों की सिसकी जवानी की दुनिया ओ दुनिया,
आदम के हवा से रिश्ते की दुनिया ओ duniya रे,
हेय्य्य शायर के फीके लफ्जों की दुनिया ओ दुनिया
ओ..…oooo….हो.ooo.…..हो.oo…ooooooooo…
ग़ालिब के मोमिन के ख्वाबो की दुनिया,
मजाजो के उन इन्क़लाबो की दुनिया-2
फैज़ फिरक साहिर ओ मखदूम
मेरे की ज़ौक की दागों की दुनिया,
यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?-२-३!
पलछिन में बातें चली जाती है है,
पलछिन में रातें चली जाती है है,
रह जाता है जो सवेरा वो ढूंढें,
जलता मकान में बसेरा वो ढूंढें,
जैसी बची है वैसी की वैसी बचा लो यह दुनिया,
अपना समझ के अपनों की जैसी उठा लो ये दुनिया,
छिटपुट सी बातों में जलने लगेगी संभालो ये दुनिया,
कट-पिट के रातों में पलने लगेगी संभालो ये दुनिया,
ओ री दुनिया.… ओ री दुनिया.…
वो कहें है की दुनिया यह इतनी नहीं है,
सितारों से आगे जहाँ और भी है,
ये हम ही नहीं है वहां और भी है,
हमारी हरेक बात होती वहीँ है,
हमें ऐतराज़ नहीं है कहीं भी,
वो आलिम हैं फ़ाज़िल हैं होंगे सही भी,
मगर फलसफा यह बिगड़ जाता है जो
वो कहते है.…
आलिम ये कहता वहां इश्वर है,
फ़ाज़िल ये कहता वहां अल्लाह है,
क़ाबिल ये कहता वहां इसा है,
मंजिल यह कहती तब इंसान से कि..
तुम्हारी है तुम ही संभालो ये दुनिया..
यह उजड़े हुए चन्द बासी चरागों,तुम्हारे ये काले इरादों कि दुनिया,
ओह्ह री दुनिया ओ री दुनिया.…ओ री दुनिया.
पियूष मिश्रा जी का नाम पहले तो नहीं सुना था पर अब काफी सम्मानित हो गया है,जब पता चला कि ये गीत उन्होंने ही लिखा भी है और गाया भी है!
दोनों ही गाने समय को परिभाषित करते दिखाई दे रहे है!यदि आपके पास थोडा सा समाया है तो शान्ति से
गुरुदत्त जी की प्यास यहाँ है....
और
गुलाल का रंग यहाँ....
देखे और महसूस करने की कोशिश करें......
जय हिंद,जय श्रीराम,
कुंवर जी,
रविवार, 9 मई 2010
शुक्रवार, 7 मई 2010
जी हाँ!कसाब के साथ मै भी राष्ट्रद्रोही हूँ!क्या आप मुझे माफ़ करेंगे,मेरे इस राष्ट्रद्रोह के लिए.....
आज जैसे ही मैंने अखबार पढने के लिए उठाया तो कसाब को फांसी की सजा बुलने की खबर को ही मुख्य पाया!बढ़िया भी लगा!दिल में एक ख़ुशी की लहर सी तो दौड़ी थी सच में!लेकिन तभी वो ख़ुशी थोड़ी सी बेइज्जती में तब्दील होकर मेरी देशभग्ति की भावना पर प्रशनचिंह बन कर खड़ी हो गयी!
हम या तो देशभग्त है या फिर देशद्रोही!तीसरा कोई विकल्प नहीं होना चाहिए मेरे हिसाब से!कसाब देशद्रोही,उसको सजा मिलने से जिसे भी स्थायी ख़ुशी हुई वो देशभक्त!अखबार में भी उन सभी सच्चे देशभक्तों की फोटो छापी थी जिन्होंने देश में जगह-जगह अपनी ख़ुशी पटाखे फोड़ कर,जुलुस निकाल कर या ऐसे-वैसे-जैसे कैसे भी प्रदर्शित की थी!इसने तो सीधे मेरे देशभक्त होने पर सवाल खड़ा कर दिया जी!
मैंने ना तो पटाखे फोड़े,नकिसी जलसे-जुलुस में हिस्सा लिया और नहीं कसाब या आतंकवाद के पुतले फूंके!मै निर्लज्ज अपने रोज के कामो में ही उलझा रहा!अब पराइवेट कम्पनी(फेक्टरी) में नौकरी कर रहा हूँ तो क्या मेरी भक्ति बस मालिक के प्रति रहनी चाहिए,अपने देश की बजाये?
अरे क्या मै एक दिहाड़ी भी नहीं छोड़ सकता देशभक्ति दिखाने के लिए!ये कैसी देशभक्ति भई?फिर उसे फांसी मिलने की ख़ुशी तो मै मना ही नहीं रहा,साथ में ऐसी-वैसी खबरे भी पढ़ रहा हूँ!एक खबर नीचे दी गयी है!आप भी पढ़े......
"मौत की सजा मिलने में लगेंगे कई साल!
नई दिल्ली। अजमल आमिर कसाब की मौत की सजा पर अमल में कई साल लग सकते हैं। मौत की सजा पाने वाले दोषियों की सूची में उसका नंबर तीसवां हो सकता है। विशेष अदालत से सजा मुकर्रर होने के बाद हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका के मौके बाकी हैं। कसाब की मौत की सजा पर मुहर लगाने के लिए विशेष अदालत ने अपने फैसले को बांबे हाईकोर्ट भेज दिया है। अपराध दंड संहिता के अनुसार निचली अदालत मौत की सजा पर स्वीकृति के लिए अपने फैसले को हाईकोर्ट भेजती है।
कानूनविद व वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के अनुसार कसाब की ओर से हाईकोर्ट में विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी जाएगी। हाईकोर्ट साक्ष्यों को परखने के बाद निचली अदालत के फैसले की सख्ती को कम भी कर सकती है। यदि हाईकोर्ट फैसले को जारी रखते हुए मौत की सजा को बरकरार रखती है तो कसाब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। रोहतगी के अनुसार सर्वोच्च अदालत पिछले फैसलों, साक्ष्यों, तर्कों के आधार पर अंतिम फैसला जारी करेगी। यदि फैसले में मौत की सजा जारी रहती है तो कसाब की ओर से पुनर्विचार याचिका दाखिल की जा सकती है। पुनर्विचार याचिका के खारिज होने के बाद कानूनी आधार पर क्यूरेटिव याचिका भी दाखिल होती है। सर्वोच्च अदालत में क्यूरेटिव याचिका के खारिज होने के बाद कसाब के पास राष्ट्रपति से दया की मांग करने का अंतिम रास्ता बचता है। राष्ट्रपति के पास पहले से ही अफजल गुरू समेत 29 गुनहगारों की दया याचिका विचाराधीन है।"
अब मै सोच रहा हूँ कि जब तक उसका समय समीप आएगा तो पता चले कि उसने महात्मा गांधीजी,रविन्द्र जी और विवेकानंद जी का साहित्य पढना शुरू किया हुआ है,और वो रामायण,गीता जैसे ग्रन्थ भी पढना चाहता है तो?
सरकार को उसे समय देना ही पड़ेगा!उसकी साहित्यिक जरुरत को पूरा करने के लिए!फिर पता चलता है कि उसका ह्रदय-परिवर्तन हो गया!तो?
हमारी सरकार दरिया-दिली दिखाते हुए श्री कसाब जी को बा-इज्जत बरी करने पर विवश होगी!और अब पता चलता है कि ये महाराज वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते!भारत के द्वारा की गयी सेवा से वो प्रसन्न हुए और वो यही रहने का मन बना रहे है!उन्होंने भारत सरकार से इसकी अपील भी कर दी!
भारत सरकार जरुरत से भी ज्यादा उदार होने का एक उदाहरण और देती है!वो कसाब जी को ना सिर्फ भारतवासियों की छाती पर रहने की अनुमति देती है बल्कि आगामी चुनाव में अपना प्रत्याशी भी घोषित कर देती है!
इसका चुनाव जितना तो निश्चित ही था,जनता भी तो भावुक है भई!बेचारा,अपना देश छोड़ कर हमारे यहाँ रह रहा है,इस बार तो इसे ही वोट दे देते है!
अब वो प्रधानमन्त्री पद का दावेदार.......!
अब!
अब आप ही बताये!मै देश भक्त तो हुआ नहीं,देशद्रोही ही हो सकता हूँ!जी हाँ!कसाब के साथ मै भी राष्ट्रद्रोही हूँ!क्या आप मुझे माफ़ करेंगे,मेरे इस राष्ट्रद्रोह के लिए.....

गुरुवार, 6 मई 2010
और यूँ हमारी एक-आध धड़कन और बढ़ जाती है!
कई बार
जिंदगी बहुत
करीब से गुजर जाती है,
अनजाने में
हमें जिन्दा होने का
एहसास करा जाती है,
मौत
हमें एक बार फिर से
मारने में शरमाती है,
और यूँ हमारी एक-आध
धड़कन और बढ़ जाती है!
भावो और शब्दों
की लड़ाई
आँखों से झड़ जाती है,
समय की पेशानी पर
कुछ सलवटें और पड़ जाती है,
फिर
अतीत की उदासी
एक झटके से उघड़ जाती है,
और
बेजान पुतलिया
फिर हल्की सी सिकुड़ जाती है,
और यूँ हमारी एक-आध
धड़कन और बढ़ जाती है!
जय हिंद,जय श्रीराम,
कुंवर जी,
जिंदगी बहुत
करीब से गुजर जाती है,
अनजाने में
हमें जिन्दा होने का
एहसास करा जाती है,
मौत
हमें एक बार फिर से
मारने में शरमाती है,
और यूँ हमारी एक-आध
धड़कन और बढ़ जाती है!
भावो और शब्दों
की लड़ाई
आँखों से झड़ जाती है,
समय की पेशानी पर
कुछ सलवटें और पड़ जाती है,
फिर
अतीत की उदासी
एक झटके से उघड़ जाती है,
और
बेजान पुतलिया
फिर हल्की सी सिकुड़ जाती है,
और यूँ हमारी एक-आध
धड़कन और बढ़ जाती है!
जय हिंद,जय श्रीराम,
कुंवर जी,
बुधवार, 5 मई 2010
अरे उनको देखने के लिए मेरी बहन ही मिली है क्या आज,और भी तो बहुत सी लडकिया है बाज़ार में, (वयंग्य)
कितने बेशर्म है सब,
पागलो की तरह देखते ही जाते है,
कुछ तो कुटिल तरीके से मुस्कुरा भी रहे है,
जैसे जाहिल हो,
अरे उनको देखने के लिए
मेरी बहन ही मिली है क्या आज,
और भी तो बहुत सी लडकिया है बाज़ार में,
और ये मै क्यूँ गलती महसूस कर रहा हूँ,
आज तो मै किसी और लड़की को भी नहीं देख रहा,
ना नजरो ही नजरो में बहुत कुछ करना चाह रहा हूँ,
रोज की तरह,
उफ़!मेरी आज मेरे बहन साथ है तो क्या,
मुझे वो सब गलत लग रहा है
जो कल तक ठीक ही नहीं,
अधिकार लगता था लडको का?
ये आज से पहले क्यूँ नहीं आया मेरे विचार में.....
जय हिंद,जय श्रीराम,
कुंवर जी,
सोमवार, 3 मई 2010
ना तो लेखनी में समर्पण है,ना सही है कभी आह कोई,क्या लिख पाऊंगा मै,खुद के लिए,औरो के लिए!(एक विचार...., )
ना तो लेखनी में समर्पण है,ना सही है कभी आह कोई,
क्या लिख पाऊंगा मै,खुद के लिए,औरो के लिए!
बहा चला गया हर बार बहाव के साथ मै,
बह गया गया कभी भाव के साथ मै,
खींच-तान रही जारी सदा लगाव के साथ मै,
रहा लुटता हर बार चुनाव के साथ मै!
क्या उलझन ही जीवन है,या पकड़ ली है गलत राह कोई,
क्या कोई सही राह चुन पाउँगा मै,खुद के लिए,औरो के लिए!
ये हताशा,निराशा सब तन की है,मन की तो नहीं,
देखना मेरे स्वभाव और शब्दों में कहीं अनबन तो नहीं,
मेरे विचारों में कहीं,आत्मा का उत्पीडन तो नहीं,
मेरी मुस्कान किसी के लिए कोई चुभन तो नहीं,
ना समझ है, ना लगन,ना योग्यता ही कोई,
क्या उदहारण बन पाउँगा मै,खुद के लिए,औरो के लिए!

सदस्यता लें
संदेश (Atom)