गुरुवार, 13 मई 2010

देखना कैसे-कैसे मर्द है यहाँ?-कुंवर जी,

बैलगाड़ी धेरे-धीरे टुमक-टुमक चल रही थी जी!अब वो तो बैलगाड़ी थी ऐसे ही चलनी थी!जितने यात्री उसमे बैठे वो बोर भी नहीं हो रहे थे,सभी को आदत थी उसमे सफ़र करने की!
उनमे एक भाई साहब कुछ अलग से दिख रहे थे!सौभाग्य से या दुर्भाग्य से घडी केवल उन्ही के पास थी वहाँ!किसी ने पूछ लिया कि समय क्या हुआ है?
उन्होंने घडी में देखा,बोले दो बजने वाले है!
उस बैलगाड़ी में कोई कही से सवार था कोई कहीं से!आपस में इतना परिचय भी नहीं था!और वो धीरे-धीरे टुमक-टुमक चल रही थी!
काफी देर बाद उस घडी भाई साहब से किसी ने फिर समय पूछ लिया!अबकी बार उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का असर उनके चेहरे पर नजर साफ़ आया!उन्होंने घडी में देखा और बोले दो बजने वाले है!
सुनने वाले को अजीब तो लगा पर वो कुछ कह नहीं पाया!शायद शीष्ट्ता  आड़े आ रही थी उनकी!
पर घडी भाई साहब अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों में ही फसे पड़े थे अब भी!उन्हें नहीं पता वो क्या कह रहे है!उन पर कोई असर ही नहीं!
और बैलगाड़ी पर तो खैर क्या फर्क पड़ना था इस बात का!वो तो धीरे-धीरे टुमक-टुमक चल ही रही थी!


अब वो सभी अनजान थे और सभी पुरुष,सो एक-दूसरे से कोई ज्यादा बात-चीत भी नहीं हो रही थी उनके बीच!अब फिर किसी ने समय पूछ लिया उन घडी भाई साहब से!
पहले तो उसने समय पूछने वाले को लगभग घूरा,फिर अचानक उस पर कृपा करते हुए घडी को देखा और बोला-"दो बजने वाले है!"
अबकी बार सभी घडी भाई साहब को एक-टक देखने लगे!इस पर उसकी सोच में भी जैसे किसी ने 'ठहरे हुए पानी में पत्थर सा मार दिया हो'वाला काम कर दिया!उन्हें लगा कि शायद कहीं कुछ गलत है!उन्होंने घडी को देखा वो सच में दो बजाने ही वाली थी!


अब उसने सोचा,घडी जब घर से चला तो  ठीक थी,शायद अब खराब हो गयी होगी!लेकिन उसे पिछली दो-तीन बार समय पूछने वाली बात भी स्मरण हो आई थी!अब वो मन ही मन लज्जित तो हो रहा था पर और किसी को इस बात का पता ना चले ये भी चाह रहा था!
दुसरे लोग भी इस बात को भांप चुके थे!उनमे से किसी एक ने शिष्टता के घूघट को थोडा उघाड़ते हुए,हिम्मत कर के कह ही दिया."भाई साहब,पिछले ढाई घंटे से दो नहीं बजे क्या?"
अब तो घडी भाई साहब को जैसे सांप सूंघ गया हो!एक दम तो कुछ नहीं बोले!पर शायद हरियाणे के थे!तुरन्त-बुद्धि उन्हें कहा जाता है!
हर बात का जवाब वो अपने हिसाब से ही देते है!अब घडी खराब है,ये स्वीकार कर लिया तो जो घडी होने का रौब वो अब तक अप्रत्यक्ष रूप से जमा रहे थे,सब ख़त्म!अब वो भी बचाना था और इज्ज़त भी!
वो शान से बोले-"रै बावले,या मर्द की जुबान सै, जो एक बै कह दिया सो कह दिया,मिनट-मिनट पै ना बदलेगी!"


सभी कुछ भी कहने के लिए स्वतंत्र तो थे,पर क्यों खामख्वाह में बुराई ले,ये सोच कर चुप भी थे!इस से बैल गाडी पर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था!वो तो अब भी यूँ ही धीरे-धीरे टुमक-टुमक चल ही रही थी!


अपनी बात कहने के लिए एक पुरानी बात को अपने हिसाब से प्रस्तुत किया है!आशा है आप मेरे इस असफल प्रयास को समझने की सफल कोशिश करेंगे!




जय हिन्द,जय श्री राम,
कुंवर जी,

बुधवार, 12 मई 2010

अब मै सोचता हूँ कि क्या शराबी को प्रमाण पत्र मिल जाता है कुछ भी कहने का!क्या उसे सच में होश नहीं होता?और जो अपने होशो-हवाश में पागलपन दिखाए उनको क्या कहे...?-कुंवर जी,

एक बार एक शराबी गली में खड़ा सभी आने जाने वालो को गालिया(वो भी बेहद गन्दी वाली) दे रहा था!सभी परेशान तो थे पर सोच रहे थे चला जाएगा,सो कुछ नहीं बोल रहे थे!


अब हो गयी बहुत ज्यादा देर,आदमी-औरत सभी तंग!जो मुसाफिर थे,वो चले जाते,जो वही रहने वाले थे वो तो तड़प रहे थे उसके मुख से ये सब सुन-सुन कर!अब किसी नए खून से रहा ना गया और वो उलझ गया जी उस से!तब एक बुजुर्गवार बोले-"अरे वो तो शराबी है!तुन क्यों उसके साथ पागल हो रहे हो!"

अब मै सोचता हूँ कि क्या शराबी को प्रमाण पत्र मिल जाता है कुछ भी कहने का!क्या उसे सच में होश नहीं होता?

उसे रोकने का कोई कारण नहीं?और जो अपने होशो-हवाश में पागलपन दिखाए उनको?

जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुंवर जी,

भाई जान;क्षमा करना,मै तो बस आपसे बात करना चाहता था और आपने तो अपने पूरे समाज की जिम्मेवारी अपने सर पर ले ली!और उसी समाज ने आपको अकेला छोड़ दिया!लेकिन मै आपके साथ हूँ-कुंवर जी,

वैसे मै ऐसे मुद्दों को एक दिन से ज्यादा घसीटने में विश्वाश नहीं रखता!लेकिन भाई जान इस से महीने भर से चिपटे हुए है तो क्या मै दो दिन भी नहीं खेल सकता !

सलीम भाई जान;क्षमा करना,मै तो बस आपसे बात करना चाहता था और आपने तो अपने पूरे समाज की जिम्मेवारी अपने सर पर ले ली!और उसी समाज ने आपको अकेला छोड़ दिया!लेकिन मै आपके साथ हूँ!इसके लिए मुझे अपने कई भाइयो की नाराजगी भी जायज लग रही है!
पर सवाल तो ये है कि आपके समाज से क्यों कोई आपके साथ नहीं आया!सभी ने आपको अकेला छोड़ दिया!आप तो हर बार उनकी कही हर बात(गलत या ठीक ये मायने नहीं रखता) का खुला समर्थन करते थे!फिर क्यों कोई नहीं आया आपके लिए दो बोल भी लिखने!मुझे लगता है कोई भौतिक मज़बूरी रही होगी उनकी!या बात कुछ और है.....?

मैआपकी इस भावना कि "इस्लाम में पुनर्जन्म सम्भव नहीं" का पूरा सम्मान करने लगा हूँ!
पर ये नादाँ पता नहीं कौन है जो ये

"وَرَبُّكَ الْغَنِيُّ ذُو الرَّحْمَةِ إِن يَشَأْ يُذْهِبْكُمْ وَيَسْتَخْلِفْ مِن بَعْدِكُم مَّا يَشَاء كَمَآ أَنشَأَكُم مِّن ذُرِّيَّةِ قَوْمٍ آخَرِينَ 133 إِنَّ مَا تُوعَدُونَ لآتٍ وَمَا أَنتُم بِمُعْجِزِينَ 134

अनुवाद:
और तुम्हारा अल्लाह बेनियाज़ और रहमत वाला है। (इसलिये उसे ज़ुल्म करने की कोई ज़रूरत नही है) अगर वह चाहे तो तुम सबको मार कर तुम्हारी जगह जिसको चाहे पैदा कर सकता है, उसी तरह से जिस तरह से उसने तुम्हे एक दूसरी क़ौम से पैदा किया था।"

लिख रहा है!भाई इसको समझाओ आप,मुझे तो ज्यादा जानकारी नहीं है इस बारे में!
मैंने इसे यहाँ  पढ़ा.....

और ये अनजान राणा साहब क्या कह रहे है......
"भाई जान मे आप लोगो के इस झगडे मे नही पड़ने वाला, पर एक बात जो मेरे जहाँ मे आ रही हैं वो आपसे जरुर कहना चाहूँगा, और कुंवर जी से निवेदन हैं की वो ऐसी व्यवस्था करे की उनका जवाब मेरे तक भी पहुँच जाए

"भाई जान चलो ठीक हैं आप लोग पुनर्जनम मे विश्वाश नही रखते हो तो मेरे एक शक का समाधान जरुर कर दो


आपने कुछ ऐसा कहा हैं=-" की जो जहा जनम लेकर वही पे दबा दिया जाता हैं तो कयामत के दिन उसको वही से सीधे उठाया जाता हैं तो मुसलमान जयादा रास्ट्रवादी हुआ क्योंकि वो अपने देश मे ही दुबारा जनम लेता हैं मतलब था ये आपका
1. - तो भाई जान इसमें रास्ट्रवादी वाली कौन सी बात हुई . पहले तो आप ये बताइए की क्या एक मुसलमान जो इस देश मे आतंकवादी हैं तो मरने के बाद तो वो भी आतंकवादी ही बनेगा इसी देश मे, इसकी क्या गारंटी हैं की वो देशभक्त ही बनेगा. और अगर वो आतंकवादी ही बनता है तो "तो क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान का आज ये हश्र इसी कारण से हैं "
2.- और एक बात अगर जो दबा हैं वो कयामत के दिन वही से उठा लिया जायेगा तो फिर ये मुस्लिम आबादी कैसे बढ़ रही हैं क्योंकि आप तो ऐसा मानते हो की जो दबा हैं वो ही उठेगा, तो बाकी लोग कहा से आये ?
और एक बात आप सब से आपको मनुष्य जनम मिला हैं उसे ऐसे धार्मिक झगडो मे जिनका कोई और हैं ना कोई छोर हैं मे मत गवावो.
किसीके भी धरम से अच्छी बातें उठाओ सिरफ .
मेरे अपने मन मे ये सवाल आये हैं और ये किसी के धरम को नीचा दिखाने या अपने धरम का प्रचार करने के लिए नही हैं .
मे तो ये सिर्फ अपने मन मे आये चंद सवालों को संतुस्ट करने के लिए पूछ रहा हूँ
सलीम भाईजान से आग्रह हैं की अगर वो जवाब न देना चाहे तो कोई बात नही मगर अगर वो जवाब दे देते हैं तो मुझे अपने मुस्लिम भाइयो के धरम को समझने मे और मदद मिल जायेगी .
- संजीव राणा
हिन्दुस्तानी"


राणा जी ने यहाँ कही अपनी बात 

चलो मेरी ना सही इनकी सद्भावना की कद्र कर के ही कोई इन्हें संतुष्ट कर दे!

जय हिंद,जय श्रीराम,
कुंवर जी,

मंगलवार, 11 मई 2010

ब्लॉग-जगत की शान,आतंकवादी भाई जान,सलीम खान से एक छोटा सवाल अपना भी!पता नहीं वो बताएँगे या नहीं!मर्जी है उनकी आखिर नियत है उनकी!-कुंवर जी,

मै पिछले कई दिनों से अपने आप को इस विषय से बचाए हुए था!पर मन चंचल आखिर चंचलता दिखा ही गया!आतंकवादी भाई जान,मुस्लिम जगत की शान,सलीम खान का प्रेम मुझे खींच ही लाया दुबारा से इस खेल में!हालांकि वो भरे-पूरे मस्तिष्क के स्वामी है,इस पर किसी को भी कोई भी आपत्ति नहीं होगी!फिर पता नहीं क्यों.......?

पता नहीं क्यों वो एक बात पर अटक गए है!अब उनको बताने वाले एक तरह से छक भी चुके है और थक भी चुके है!अब मेरा इरादा भी उनको कुछ बताने का नहीं है!मै तो बस एक छोटी सी बात उन से ही पूछना चाह रहा हूँ!पता नहीं वो बताएँगे या नहीं!मर्जी है उनकी आखिर नियत है उनकी!

वो हर बार,बार-बार ये ही पूछ रहे है कि "अगर सावरकर जी का पुनर्जन्म अफ़गानिस्तान में तालिबान समर्थक में हुआ तो इस बात की गारंटी कौन लेगा कि भारत के ख़िलाफ़ किसी भी आतंकी घटना में वे लिप्त नहीं होंगे??? और अगर ऐसा हुआ तो उस राष्ट्रवाद का क्या होगा जिसे वीर सावरकर अपने कथित खून पसीने से सींचा था !!!??? "

तो भईया,मेरे सारे तर्क आपकी तार्किक  बुद्धि के आगे निष्प्राण है!मुझे अपनी शरण में आया जान,मुझे और सभी को ये बताने का कष्ट करे कि उपरोक्त वाक्य में सावरकर जी कि जगह आप अपने आदरणीय(हमारे लिए भी) पिताश्री को रख दे तो आपका क्या तर्क होगा!क्या ख्याल होगा इस बारे में!

 मान लीजिये आपके पिताश्री या दादा श्री का पुनर्जन्म पाकिस्तान या उस टाइप कि दूसरी जगह हो गया जो भारत के खिलाफ छदम या प्रत्यक्ष युद्ध में रत हो तो आपका कैसा वयवहार रहेगा उनके प्रति!
मुझे पूरा विश्वाश आप इसका सभी को(अपने समेत) संतुष्ट करने वाला उत्तर आज दे ही दोगे,और अपनी तर्कशीलता लोहा एक बार फिर ब्लोगजगत को मनवा के रहोगे!आज इस रहस्य का पटाक्षेप हो ही जाए!
आपका शुभचिंतक ही मानिए मुझे तो आप!

जय हिंद,जय श्रीराम!
कुंवर जी,

सोमवार, 10 मई 2010

अपने यहाँ बच्चे अभी इतने नहीं गिरे है!वो बस देखा-देखी ये सब कर रहे है!इसका सबसे सटीक और प्रत्यक्ष उदाहरण आप सब लोग है!क्यों क्या नहीं हो...........

हर रोज की तरह आज भी अपना ब्लॉग खोलने के बाद सबसे पहले अमित भाई साहब... को पढ़ा!अब जो ख्याल मन आये वो आपके समक्ष है!
माँ-बाप का ऋण एक दिन में चुकता करने की ये पश्चिमी सोच यहाँ भी अपने पैर पसारने काफी हद तक सफल होती दिखाई दे रही है!ये दुर्भाग्य ही तो है!अरे भगवान् का सबसे शुद्धतम रूप जो प्रत्यक्ष हमारे पास है वो माँ-बाप ही तो है!समस्त जीवन उनको देने पर भी हम उनका ऋण नहीं उतार सकते तो साल में एक दिन उनके नाम पर मस्ती करने से क्या ऐसा हो जाएगा?मुझे तो ब्लॉग खोलने के बाद ही पता लगा कि कल मदर्स डे था! लेकिन नहीं पता चला कल,इसके लिए मन कोई ग्लानी नहीं थी!क्योकि बीते कल में भी मेरे मन जो भावनाए थी मेरे माँ-बाप के प्रति वो वैसी ही थी जैसे बीते हुए हर एक कल में थी!

पश्चिमी समाज में ये सही हो होता होगा या हो सकता है!वहा की जीवन शैली ऐसी हो चुकी है की माँ-बाप जैसी चीज़ वहा याद नहीं रहती होगी बच्चो के!ऐसे में एक-आध दिन बच्चे मस्ती तो हर रोज वाली करे पर वो उस दिन अपने माँ-बाप के नाम पर करे तो उनके तड़पते माँ-बाप की तरसती आत्मा को ये ही सुख देने वाला लगता होगा!तो वहा तो उचित हो सकता है,लेकिन अपने यहाँ......!


अपने यहाँ बच्चे अभी इतने नहीं गिरे है!वो बस देखा-देखी ये सब कर रहे है!इसका सबसे सटीक और प्रत्यक्ष उदाहरण आप सब लोग है!क्यों क्या नहीं हो...........




गूगल पर माँ लिख कर खोजा तो चित्र के साथ ये कविता भी मिली!सोचा इसे भी शामिल कर लूं!पढ़ कर इसने मुझे सोचने पर विवश किया था,शायद आपको भी कर दे!











जय हिंद,जय श्रीराम!
कुंवर जी,


लिखिए अपनी भाषा में