बुधवार, 16 मई 2012

आश्चर्य ही आश्चर्य ...... (कुँवर जी)

प्रकाश-पुन्ज को 
अभी निहारा भी न था
जी भर के,
ना समेटा ही था अभी
आश्चर्य 

आँखे खुलने का,
कि तभी
शाम का डर समां गया मन में,
सूरज के भी ढलने का रोमांच
डरा ही तो रहा था!

तम के वहम से सहमा मन
और भी चकित हो गया
जब
देखा कि
तम को भेदती हुई
वो महीन सी किरण
विराट हुई जाती है
फूटी है मुझ ही से...

जय हिन्द,जय श्रीराम!
कुँवर जी,

शुक्रवार, 11 मई 2012

शब्द गूंगे हुए तो तड्पी कलम...(कुँवर जी)


शब्द गूंगे हुए तो तड्पी कलम...

एक पल के लिए..
फिर सोचा
इसमें मेरा तो कोई दोष  नहीं!


शिथिल हुए हाथ तो रोया मन
एक पल के लिए
फिर सोचा
मैंने तो खोया अपना होश नहीं!

न कुछ कर-कह सके
तो रोई  आत्मा,
पर इस से ही तो 

ख़त्म हुआ उसका रोष नहीं!

जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुँवर जी,

सोमवार, 23 अप्रैल 2012

शब्द फूटे तो कहा धरूँ मै....(कुँवर जी)

 जो मुझे पसंद है
वो तो
होता नहीं..
जो हो रहा है
उसे ही पसन्द न करूँ तो
क्या करूँ मै!

झेल गया जब
मै
जो बीत चूका,
अब तो जो  भी बीते
भला उस से
क्या डरूँ मै !

गैरो से बच कर 
आया था 
अपनों की ओट में,
अब अपनों से
बचने के लिए
किसकी ओट करूँ  मै!


बहुत पीता हूँ
आंसुओ को
बिना शोर के,
ये शब्द
न माने मेरी,
फूटे तो
इन्हें कहाँ  धरूँ मै! 





जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुँवर  जी,

शनिवार, 21 अप्रैल 2012

भावनाओ के बंजर में भी फूल खिलते है....(कुँवर जी)

भावनाओ के बंजर में भी
फूल खिलते है
एक सहरा
तो अपना
बना के देखो! 
पंक्तियों की कोंपले
भी फूटेंगी
कुछ शब्द तो 
रेत  में
बिखरा के देखो!
कविताओ की फसल
भी लहलहाएगी खूब
संवेदनाओं से
उन्हें
सींच कर तो देखो!


जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुँवर जी,





गुरुवार, 19 अप्रैल 2012

गौहत्या विरोध और इस विरोध का विरोध....(कुँवर जी)

एक वें लोग भी है जो विदेशो में रह कर भी अपने देश में चेतना जगाने के लिए यथासंभव प्रयास करते रहते है और एक ये भी है जो अपने देश में ही रहते हुए भी स्वयं तो कुछ करते नहीं अथवा कर नहीं पाते परन्तु जो इसके लिए चिंतित है उनकी निंदा करने के लिए समय अवश्य निकाल लेते है!

आदरणीय दिव्या जी(Zeal ) जी ने गौहत्या के विरोध में निम्न चित्र वाली पोस्ट लगाई!


अनवर जमाल साहब ने अपने स्वभाव के अनुसार उस पोस्ट का पंचनामा   खूब किया!यही पर कुमार राधारमण जी ने दिव्या जी की इस पोस्ट समेत कई पोस्ट निंदनीय बतायी!तो हमने वहा ये सवाल किया कि
"चलो डॉ. साहब तो अपना धर्म निभा रहे है;मेरा सवाल आदरणीय कुमार राधारमण जी से ये है.....
कृपया कर बताये की उस पोस्ट में आपको क्या आपत्तिजनक लगा....???"
अब आदरणीय हकीम अनवर जमाल साहब जी....
यदि आपको शर्म न आये तो कृपया कर बताये की आपको मेरी टिप्पणी में ऐसा क्या आपत्तिजनक लगा कि न केवल आप ने मेल पर इसकी मुझे शिकायत की,न केवल ऐसा न करने कि नसीहत दी बल्कि मेरी टिप्पणी डिलीट भी कर दी!

मै आपसे अपेक्षा कर सकता हूँ कि आप गुपचुप तरीके से मेल पर ही मुझे नहीं समझायेंगे अपितु यही मेरी असमंजस का निवारण कर देंगे! 



जय हिन्द,जय श्रीराम,
कुँवर  जी,

लिखिए अपनी भाषा में